पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों का जमीनों पर दोबारा कब्जा करने का ऐलान

किसानों का जमीनों पर दोबारा कब्जा करने का ऐलान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोर्टद्वारा बढ़ाई गई मुआवजा राशि की मांग को लेकर लघु सचिवालय के समक्ष धरने पर बैठे के किसानों को गत दिवस डीसी राजीव रतन द्वारा 75 प्रतिशत राशि देने की घोषणा के बाद भी किसानों के खाते में राशि आने पर किसानों ने मंगलवार को हुडा प्रशासक का पुतला फूंका। किसानों इससे पूर्व पुतले की शव यात्रा निकालते हुए लघु सचिवालय परिसर का चक्कर लगाया।

सुरेंद्र सैनी ने कहा कि किसान पिछले 24 दिनों से लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे है और तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे है किसानों को बुला कर गत दिवस डीसी राजीव रतन ने उनके खाते में मुआवजा राशि का 75 प्रतिशत जमा करवाने की घोषणा की थी। लेकिन किसानों के खाते में कोई राशि नहीं आई और डीसी ने इसके बाद किसानों से कोई बात नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों को बरगलाकर उनके आंदोलन को समाप्त करना चाहता है, लेकिन अब किसानों ने आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इसके लिए किसानों ने आज हुडा प्रशासक की शव यात्रा निकाली है और पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा प्रशासन को दिए अल्टीमेटम की सीमा समाप्त हो गई है और अब किसानों ने अपने हक के लिए प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को तेज कर दिया है। इससे पूर्व धरने को संबोधित करते हुए किसान संघर्ष समिति के प्रधान महेश नागपाल, किसान नेता जगदीश नायक, डा. नरसी, राजेश गोदारा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने किसानों की मुआवजा राशि जल्द नहीं दी तो किसान अपनी जमीनों पर कब्जा कर लेंगे।

हुडा के बोर्डों पर पोती कालिख

कोर्ट द्वारा घोषित मुआवजे की मांग को लेकर उग्र हो रहे सेक्टर 9, 10, 11 11ए के किसानों ने हुडा (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) द्वारा सेक्टरों में लगाए गए साइन बोर्डों पर कालिख पोत दी है। बोले, किसानों को जब तक उनकी जमीनों का कोर्ट द्वारा घोषित मुआवजा नहीं दिया जाता, वे हुडा के सेक्टरों में किसी प्रकार के काम को नहीं होने देंगे।

लघु सचिवालय के समक्ष आयोजित धरने में भूख हड़ताल पर बैठे किसान हुडा प्रशासन के पुतले की अर्थी सजाकर बैठे हुए।