- Hindi News
- क्या कर लेगा चुनाव आयोग: बिना परमिशन बजा रहे लाउडस्पीकर
क्या कर लेगा चुनाव आयोग: बिना परमिशन बजा रहे लाउडस्पीकर
चुनावआयोग के आदेशों की पालना करवाने को लेकर जिम्मेदारी कौन निभाएगा, यह आचार संहिता लगने के बाद चार दिनों में खुलेआम हो रही चुनाव आयोग के आदेशों की उल्लंघना के बाद खड़ा हो गया है। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सरेआम लाउडस्पीकर बिना परमिशन के बजाकर पार्टियां आदेशों का मजाक बना रही हैं तो दूसरी तरफ सुस्त प्रशासन के अफसर अभी सिस्टम बनाने में ही उलझे हैं। कार्रवाई होगी नहीं क्योंकि खुद प्रशासन ही अपने लेवल पर तैयारियों को लेकर कठघरे में है।
शहर की बात करें तो हाइवे, मुख्य सड़क मार्गों, मुख्य कॉलोनियों में कई दर्जन रिक्शावाले अलग-अलग पार्टियों के झंडे, बैनरों को टांगकर लाउडस्पीकर के जरिए प्रचार करने में लगे हैं। प्रचार के तहत फिल्मी धुनों पर पार्टी और प्रत्याशी की वाहवाही भरे गाने चलाए जा रहे हैं, सड़क पर शोर-शराबा सुनता हर किसी को है, अफसर भी इससे अनजान नहीं है लेकिन शिकायत के बिना कार्रवाई होगी नहीं ये नियम तोड़ने वाले भी जानते हैं। ऐसे में अब चुनाव आयोग के आदेशों को ठेंगा दिखाने जैसी हिमाकत करके कई पार्टी प्रत्याशी अपनी पीठ थपथपाने वाले हौंसले से लाउडस्पीकर या अन्य जरूरी परमिशन के लिए आवेदन तक नहीं कर रहे।
िबना अनुमति लाउडस्पीकर लगाकर घूम रहे रिक्शा
आचारसंहिता के चार दिन बीतने के बाद भी इनेलो प्रत्याशी की ओर से लाउडस्पीकर की परमिशन के लिए आवेदन मंगलवार तक नहीं किया गया है। शहर में आधा दर्जन से भी अधिक रिक्शा पर लाउडस्पीकर के जरिए पार्टी प्रत्याशी का प्रचार हो रहा है। ये सब खुलेआम सबके सामने हो रहा है और वो भी चुनाव आयोग की सख्त हिदायतों के बावजूद।
लाउडस्पीकर, झंडे, बैनर आदि की परमिशन के लिए अभी तक हजकां की तरफ से 10 रिक्शा, 10 गाड़ियों पर लाउडस्पीकर की परमिशन मांगी गई है। इसके अलावा सीपीएम की तरफ से 7 रिक्शा और एक गाड़ी पर लाउडस्पीकर की परमिशन के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। अन्य कोई आवेदन हमें प्राप्त नहीं हुआ है। कंप्यूटर सिस्टम खराब होने के कारण अब तक आवेदनों की लिस्ट नहीं बन पाई है और परमिशन किसी को भी नहीं दी गई है।\\\'\\\'
विनयकुमार, इंचार्ज,एकल खिड़की, चुनाव विभाग।
किसी ने नहीं किया आवेदन
लाउडस्पीकरकी परमिशन के लिए मंगलवार को अभी तक हजकां और सीपीएम उम्मीदवार की ओर से आवेदन मिले हैं। हजकां ने 10 रिक्शा, 10 गाड़ियों के लिए लाउडस्पीकर की परमिशन के लिए आवेदन किया