पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर के सामने से दीवार निकालने पर विवाद

घर के सामने से दीवार निकालने पर विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भट्टूरोड पर रंगोली पैलेस के समीप गली और मकान के बीच दीवार निकालने को लेकर दो पक्षों के विवाद हो गया। जिस जगह दीवार निकाली जा रही है वहां मकान मालिक गली होने की बात कह रहा है जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि विवादित जगह पर गली नहीं है, यह जगह उनकी है। विवाद बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची।

एसएचओ ने मामले में दोनों पक्षाें को बुधवार को तलब किया है। मकान मालिक मोहित के अनुसार 1994 में 6 मरले जमीन उन्होंने ली थी। जिस सोसायटी से जमीन ली गई उसके सेक्रेटरी बलदेव सिंह द्वारा 2004 में 2 मरले जगह गली के लिए मांगी गई थी। मोहित के अनुसार गली से खुद के मकान के पास रास्ता खुलने के चलते वे 2 मरले जगह देने पर राजी हो गए और उन्होंने जगह दे दी।

आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्होंने निर्माण कार्य शुरू किया और गली की तरफ दरवाजा निकाला तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें गली की तरफ दरवाजा निकालने से साफ मना कर दिया। मोहित का कहना है कि गली की तरफ दरवाजा निकालने का उनका अधिकार है, गली में सीवरेज लाइन भी बिछी है तो ऐसे में उनके घर के सामने जमीन गली की ना होकर किसी और की कैसे हो सकती है। वहीं दूसरे पक्ष के रामराज मेहता का कहना है कि जगह गली के लिए नहीं है। वे अपनी जगह पर दीवार निकाल रहे हैं।

फतेहाबाद। रंगोली पैलेस के पास अपने निर्माण के आगे की गई खुदाई दिखाती महिलाएं।