पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाने में महिला के जहर खाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

थाने में महिला के जहर खाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | फेसबुकपर प्यार के जाल में फंसाकर धोखे से दूसरी शादी करने पर बीघड़ निवासी कमलेश की शिकायत पर दर्ज मामले में सदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी छबीलदास और उसके बेटे मनीष को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि सदर थाने में महिला ने कार्रवाई ना होने पर जहर खा लिया था जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सोनीपत की ब्रह्म कॉलोनी निवासी आरोपी पति राजेंद्र, ससुर छबीलदास, सास गुड्डी देवी उर्फ यशोदा, राजेंद्र के दो भाईयों विक्रम मुनीष, विक्रम की प|ी, ननद सुषमा राजस्थान के अलवर निवासी दल्लू इंद्रेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 498ए, 406, 494, 506 व34 के तहत केस दर्ज किया था।