पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोरखा उम्मीदवारों के लिए सेना में खुली भर्ती 24 से

गोरखा उम्मीदवारों के लिए सेना में खुली भर्ती 24 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयसेना की खुली भर्ती 2-आईआरयू बटालियन स्कोह धर्मशाला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में 24 सितंबर से 26 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, यूटी चंडीगढ़ के गोरखा उम्मीदवारों के लिए होगी। यह भर्ती सामान्य ड्यूटी ट्रेड के लिए होगी। भर्ती के समय आवेदक पूरे दस्तावेज लेकर सुबह 5 बजे पहुंचे। उपायुक्त राजीव रतन ने बताया कि 24 सितंबर को सामान्य ड्यूटी हिमाचल प्रदेश, हरियाणा(गुडग़ांव, मेवात, पलवल, फरीदाबाद जिलों को छोड़कर) और यूटी चंडीगढ़ के सिर्फ गोरखा उम्मीदवार उपस्थिति हो। उन्होंने बताया कि 25 26 सितंबर को डाक्टरी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष तक होनी चाहिए। भर्ती के दौरान परीक्षण, 1.6 किलोमीटर लंबी दौड़, 9 फीट लंबा गड्ढा फांदना, जिम-जेग बैलेंस पर चलना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों के शरीर पर टैटू स्थाई रूप से हथेली के पीछे बाजू के अंदर की तरफ है केवल उन्हीं उम्मीदवारों को भर्ती में शामिल किया जाएगा।

अन्य किसी भी अंग पर स्थाई रूप से टैटू होने पर भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में यह भर्ती निशुल्क, निष्पक्ष एवं योग्यता पर आधारित है इसलिए उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि वे किसी बिचौलियों दलालों से बचें और इस प्रकार की ऑफर देने वाले लोगों की सूचना भर्ती कार्यालय को दें।

टैटू होने पर भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा