- Hindi News
- नकल रहित परीक्षाएं करवाने वाले होंगे सम्मानित:राजीव रतन
नकल रहित परीक्षाएं करवाने वाले होंगे सम्मानित:राजीव रतन
सच्चीलगन, कड़ी मेहनत से ही मंजिल को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है इसलिए छात्र-छात्राओं को लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए और शिक्षकों को भी निस्वार्थभाव से बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवानी चाहिए।
यह बात उपायुक्त राजीव रत्तन ने गांव भोडियाखेड़ा के राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक राजकीय हाई स्कूल तथा गांव बीघड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भिवानी बोर्ड द्वारा आयोजित करवाई जा रही बारहवीं दसवीं की परीक्षाओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने उपरांत विद्यार्थियों तथा शिक्षकों से संवाद स्थापित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नकल करने से उनका भविष्य उज्ज्वल नहीं बल्कि अंधकार में होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ईमानदारी पूर्ण निष्ठा के साथ परीक्षा दें। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के दौरान कार्यरत मुख्य केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक द्वारा नकल रोकने में अपना विशेष सराहनीय योगदान देने पर भिवानी बोर्ड के निर्णय अनुसार सुशीला स्मृति राकेश स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
फतेहाबाद। परीक्षा केंद्र पर जांच करते उपायुक्त राजीव रतन।