- Hindi News
- जगह के विवाद को लेकर गुरुद्वारा कमेटी की बैठक
जगह के विवाद को लेकर गुरुद्वारा कमेटी की बैठक
फतेहाबादरोड स्थित लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की जगह के विवाद को लेकर पुराना गुरुद्वारा में लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लोग उनके कार्य में दखल देंगे तो वे इस मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। अध्यक्षता प्रधान रणजीत सिंह भानी खेड़ा ने की। प्रधान ने कहा कि हम जो भी करेंगे कानून के दायरे में रह कर करेंगे।
गुरुद्वारा की जगह पर किराए को लेकर बीते दिन हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लोगों ने एतराज जताया था। कमेटी सदस्य स्वर्ण सिंह, जगमेल, दर्शन आदि ने कहा कि हरियाणा में अलग कमेटी गठन के बाद से यह जगह उनकी हो गई है, लेकिन एसजीपीसी प्रबंधक कमेटी के लोग खाली जगह दुकानों का किराया ले रहे हैं, जो कि गलत है। इसे लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई। इसी मामले को लेकर कमेटी ने बैठक बुलाई। प्रधान रणजीत भानीखेड़ा ने कहा कि अलग कमेटी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का स्टे है।
एसजीपीसी दखल दे
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य स्वर्ण सिंह ने कहा कि अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कानून सुप्रीम कोर्ट के अनुसार चल अचल संपति पर सिर्फ हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का ही अधिकार है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की कापी थाना प्रभारी को भी दी गई है।