पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री पर विपक्षियों का कार्टून वार

मंत्री पर विपक्षियों का कार्टून वार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसे-जैसेचुनाव नजदीक रहा है। वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर विभिन्न राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों उनके समर्थकों द्वारा प्रचार भी बढ़ रहा है। कोई अपनी नीतियों का प्रसार कर रहा है तो कोई प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों पर प्रहार। इसी तरह का नजारा फेसबुक पर टोहाना हलके की राजनीतिज्ञों समर्थकों द्वारा किए जा रहे पोस्ट को देखने का मिल रहा है। टोहाना हलके से इनेलो, भाजपा निर्दलीय उम्मीदवार की ओर से सीधे तौर कृषि मंत्री को निशान बनाया गया है। सभी नेता विधायक परमवीर सिंह पर कई तरह से प्रहार कर रहे हैं। अधिकांश प्रहार कृषि मंत्री के कार्टून बनाकर किया जा रहा है।

भाजपा,इनेलो ने कार्टून बना पोस्ट किए

इनेलोप्रत्याशी निशान सिंह के समर्थकों ने फेसबुक पर एक कार्टून पोस्ट किया है। इसमें कृषि मंत्री के बोलने के स्टाइल भाषा का प्रयोग करते हुए दिखा गया है। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी सुभाष बराला के समर्थकों ने तो कृषि मंत्री को कार्टून के जरिए बीमार दिखाया है। कार्टून बनाकर उसपर मुल्तानी भाषा में लिखा गया है। इसमें कृषि मंत्री को बिस्तर पर लेटे हुए दिखाया गया है। जिसका मतलब है कि अभी तो बराला के साथ लोग जुड़ने लग गए है, इसमें आप अभी से बीमार हो गए हैं। इस तरह से उनका मजाक उड़ाते हुए कार्टून बनाया गया है। वहीं इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र बबली के समर्थक कार्टून की बजाए टोहाना हलके में विकास होने के दावे को लेकर विधायक पर प्रहार कर रहे हैं।

कृषि मंत्री ने भी दिया जवाब

इनप्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों का जवाब कृषि मंत्री के समर्थकों ने भी दिया है। इसमें कृषि मंत्री की ओर से आंकड़े पेश करते हुए चौटाला गठबंधन सरकार के समय के कार्यों पिछले 10 साल में कांग्रेस सरकार के कार्यों को दर्शाया गया है।

भाजपा प्रत्याशी समर्थक द्वारा फेसबुक पर डाला गया कार्टून।