पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर परिषद ने शहर में हटवाए होर्डिंग

नगर परिषद ने शहर में हटवाए होर्डिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बावजूद नेशनल हाइवे पर लगे राजनीतिज्ञों के होर्डिंग्स को मंगलवार को नगर परिषद ने हटवा दिया। हालांकि अभी भी हरियाणा लोकहित पार्टी का होर्डिंग अभी भी लगा हुआ है। नप प्रशासन की ओर से उस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। आचार संहिता लागू होने के बावजूद राजनेता प्रत्याशी बैनर आदि लगाने से बाज नहीं रहे हैं।

प्रत्याशियों राजनेताओं की आेर से शहर में होर्डिंग्स, बैनर आदि लगाने का सिलसिला अभी भी जारी था। इसे लेकर दैनिक भास्कर ने मंगलवार के अंक में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हटाए गए अभी तक होर्डिंग नामक समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि एक बड़ा होर्डिंग लालबत्ती चौक के पास भट्टू रोड मोड़ की दुकानों पर लगा हुआ है जोकि हजकां के दुड़ा राम का था, दूसरा होर्डिंग्स सिरसा रोड पर खुशी राम परमानंद पेट्रोल पंप के पास लगा हुआ है जोकि गोपाल कांडा का है। इस समाचार प्रकाशन के बाद नप हरकत में गया।

जिसके बाद नप कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह भट्टू रोड पर लगे होर्डिंग को हटा दिया। हालांकि गोपाल कांडा का होर्डिंग अभी भी लगा हुआ है। इस बारे में नप के ईओ धीरज कुमार का कहना है कि यदि अभी भी एक होर्डिंग लगा हुआ है तो इसे भी हटवा दिया गया। कर्मचारियों की नजर में वह होर्डिंग नहीं आया होगा।

रीडर्स इंपैक्ट

समाचार प्रकाशित होते ही जीटी रोड पर लगा प्रचार का होर्डिंग हटा दिया गया।