पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेहड़ी संचालकों को देंगे स्थाई जगह: दौलतपुरिया

रेहड़ी संचालकों को देंगे स्थाई जगह: दौलतपुरिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोप्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया का जनसंपर्क अभियान शहर में शुरू हुआ। दौलतपुरिया के साथ कई इनेलो नेताओं ने डीएसपी रोड, लाजपत नगर, माजरा रोड, रविदास चौक, जवाहर चौक, थाना रोड़, पालिका बाजार, फव्वारा चौक, हंस मार्केट में डोर-टू-डोर दस्तक देकर दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं आमजन से वोटों की अपील की। उन्होंने रेहड़ीवालों को कहा कि वे उन्हें स्थाई जगह दिलवाएंगे। इस दौरान बलवान दौलतपुरिया के समर्थन में दुकानदार, व्यापारी, रेहड़ी चालक खुलकर समर्थन में आए।

कर्णका दौरा 17 से

इनेलोसिरसा लोकसभा प्रभारी कर्ण चौटाला पार्टी प्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया के समर्थन मे दूसरे चरण का जनसंपर्क अभियान 17 सितंबर से शुरू करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता प्रमोद बजाज ने दी।

भजनलाल समर्थकों ने दिया समर्थन

गांवएमपी रोही में पूर्व सीएम स्व. भजनलाल के व्यापारिक सांझेदार पृथ्वी गोदारा, देवीलाल गोदारा, गुरदयाल गोदारा परिवारों ने समर्थकों सहित इनेलो शीर्ष नेता अभय चौटाला की मौजूदगी में इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इनेलो में गोदारा परिवारों के साथ शामिल होने वालों में कैलाश, राजेन्द्र, सुभाष, राजेश, शैलेन्द्र, जसपाल, सुखजीत, कृपाल, राममूर्ति, राधेश्याम, अमित, विजय गोदारा रायसाब देहडू मुख्य रूप से शामिल रहे। वहीं हजकां प्रत्याशी दुड़ाराम के भाई द्वारका प्रसाद की ससुराल बड़ोपल से भी जय नारायण देहडू, दयाकिशन देहडू, संदीप, रघुबीर, जगदीश, प्रदीप, जसदेव देहडू परिवारों ने इनेलो का समर्थन करने की घोषणा की। धांगड़ से प्रताप पूनिया, हरपाल पूनिया परिवारों ने समर्थकों सहित इनेलो का दामन थमा।

डोर टू डोर अभियान में इनेलो प्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया का स्वागत करते हुए।