पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नायब तहसीलदार ने गांवों का किया दौरा

नायब तहसीलदार ने गांवों का किया दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | चुनावआचार संहिता को लेकर नायब तहसीलदार कर्ण सिंह बीडीपीओ नरेंद्र ढुल की टीम ने मंगलवार को शहर गांवों में निरीक्षण किया और वीडियोग्राफी करवाई। नायब तहसीलदार की टीम ने शहर के संजय गांधी चौक, भगत सिंह चौक, लाली रोड, फतेहाबाद रोड, सरदूलगढ़ कैंची बीडीपीओ की टीम ने अलीका, मढ, गंदा, नागपुर, बीराबदी, खूनन, महमदकी, मलवाला, पिलछियां गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग आदि चेक किए। सरपंचों को हिदायत दी गई कि किसी भी राजनीतिक दल को बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने दी जाए। चुनाव प्रचार सामग्री लगाने के लिए निर्धारण किया हुआ है, उन्हीं जगहों पर अनुमति लेकर चुनाव प्रचार सामग्री लगाएं।