पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1987 में भाजपा की िटकट पर बलबीर सिंह सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीते

1987 में भाजपा की िटकट पर बलबीर सिंह सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाविधानसभा क्षेत्र में फतेहाबाद सीट पर वर्ष 1967 से लेकर अब तक हुए चुनावों में 1987 में भाजपा उम्मीदवार बलबीर सिंह सबसे अधिक विजयी अंतराल 28615 वोटों से विजेता घोषित हुए थे।

जबकि 1977 में जनता पार्टी उम्मीदवार हरफूल सिंह सबसे कम विजयी अंतराल 137 वोटों से जीते थे। फतेहाबाद सीट पर अब तक हुए चुनावों में अब तक कुल नौ चेहरे विधानसभा पहुंचे हैं। उनमें से गोविंदराय, पोकरराम और लीला कृष्ण चौधरी इस सीट से दो दो बार विधायक बने जबकि हरफूल सिंह, बलबीर सिंह, हरमिंद्र सिंह, स्वतंत्र बाला चौधरी, दुड़ाराम और प्रह्लाद सिंह गिल्लांखेड़ा को एक एक बार विधायक बनने का श्रेय मिला है। इनमें से लीला कृष्ण चौधरी ही ऐसे विधायक थे जिनको हरियाणा मंत्रीमंडल में मंत्री पद हासिल हुआ जबकि दुड़ाराम और प्रह्लाद सिंह गिल्लांखेड़ा को मुख्य संसदीय सचिव का पद हासिल हुआ और शेष को तो महज विधायक का पद ही हासिल कर संतुष्ट रहना पड़ा।

1996 के चुनाव में थे सबसे अधिक उम्मीदवार

फतेहाबाद सीट पर 1996 के चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने वाले उम्मीदवारों की संख्या अब तक हुए सभी चुनावों से ज्यादा रही। उस वक्त कुल 37 उम्मीदवार थे। जबकि सबसे कम उम्मीदवार 1968 के विधानसभा चुनाव में थे और उस वक्त सिर्फ 2 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में डटे हुए थे और वो थे कांग्रेस के पोकरराम और आजाद उम्मीदवार लीला कृष्ण चौधरी। लेकिन उस चुनाव में पोकरराम ने लीला कृष्ण चौधरी को 6066 मतों से पराजित कर जीत दर्ज कराई थी।