पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहृत युवती ने एसपी को पत्र भेज कहा मर्जी से शादी की है

अपहृत युवती ने एसपी को पत्र भेज कहा मर्जी से शादी की है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाटियाकॉलोनी से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में नया मोड़ गया है। किडनैप हुई नाबालिग लड़की के नाम से हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने का हवाला देते हुए दर्ज केस पर पुलिस कार्रवाई ना करने की मांग लिखा एक खत फतेहाबाद एसपी ऑफिस पहुंचा है।

खत एसपी के नाम लिखा गया है और उसमें नाबालिगा के हवाले से लिखा गया है कि उसके पिता द्वारा दर्ज करवाए गए अपहरण के केस के संदर्भ में उसके पति अन्य सह आरोपियों पर कोई कार्रवाई ना की जाए। खत में लिखा गया है कि उसने अपनी मर्जी से की शादी कर ली है और उसके पति राहुल जैन से अब उसे एक बेटा है जिसका नाम शैरेन जैन है। खत पर दिल्ली का पता लिखा गया है और खत में अंत में अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

कारवाईकरने का लगाया था आरोप

गौरतलबहै कि नाबालिगा भाटिया कॉलोनी निवासी मनोज कुमार की नाबालिग बेटी का अपहरण हो गया था। इस मामले में मनोज कुमार ने गुरुनानकपुरा चौकी में शिकायत दर्ज करवाते हुए पंजाब सिंह राहुल जैन के खिलाफ केस दर्ज करवाया। मनोज कुमार ने केस के जांच अधिकारी सीताराम एसपी फतेहाबाद पर केस में जानबूझकर लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार के आरोप में लगाए हैं।

हाईकोर्ट की ओर से मिला है पत्र : डीएसपी

^भाटियाकॉलोनी से अपहरण की गई लड़की के नाम से एसपी ऑफिस में एक खत मिला है। यह खत हाईकोर्ट की ओर से आया है। मामले में जांच का जा रही है और खत में लड़की की ओर से जो कुछ लिखा गया है उसके हवाले से कानूनी पहलुओं की जांच के हिसाब से आगामी कार्रवाई के लिए एसएचओ के निर्देश दिए गए है।\\\'\\\' विजयसिंह, डीएसपीसिटी, फतेहाबाद।

आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापे

गुरूनानकपुरा चौकी के नए इंचार्ज कुलदीप सिंह ने दो महीने की जांच में केस पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे हैं। पुलिस ने अंबाला, चंडीगढ़, यूपी में कई जगहों पर छापे मारते हुए कार्रवाई की है। अब लड़की के खत के सामने आने के बाद पुलिस दिल्ली में छापेमारी करने की तैयारी में है।