- Hindi News
- डॉक्टर मामा के घर पर फंदे से लटका मिला सिरसा का जवेलर
डॉक्टर मामा के घर पर फंदे से लटका मिला सिरसा का जवेलर
ताऊदेवीलाल मार्किट में स्थित सोनी नर्सिंग होम के डॉक्टर छगन लाल सोनी के घर उनके भांजे का शव फंदे से लटका मिला है। डॉक्टर के अनुसार रोशनलाल रात को हिसार से सिरसा जाते हुए अचानक अपनी तबीयत खराब होने की बात कहकर उनके पास रुका था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाने के बाद दरवाजे का लाॅक तुड़़वाया और शव को फंदे से उतारा। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। साेनी नर्सिंग होम के डॉक्टर छगन लाल ने बताया कि सिरसा निवासी उसका भांजा 45 वर्षीय रोशनलाल ज्वैलर्स का काम करता है।
डॉक्टर के अनुसार रात को उसके भांजे ने उसे फोन पर हिसार से सिरसा जाते हुए अचानक तबीयत खराब होने की बात कही। रोशनलाल रात को उसके पास आया और दवाई लेने के बाद उसके पास ही रुक गया। डॉक्टर के अनुसार रात को रोशनलाल ने खाना भी गया और दवाई लेने के बाद कमरे में सो गया। सुबह जब रोशनलाल करीब 9 बजे तक नहीं उठा तो उसे आवाजें लगाई गईं लेकिन कमरे में से कोई अावाज नहीं आई। डा. छगन ने बताया कि इसके बाद उसने अपनी बेटी को बुलाया और दरवाजे के ऊपर शीशे में से जब राेशनलाल को आवाज लगाई गई तो वह पंखे से नई रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। इसके बाद रोशनलाल के परिजनों पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर शव कब्जे में ले लिया।
दो अपंग बच्चों की हो चुकी है मौत
डा. छगन के अनुसार करीब 2 माह पहले राेशनलाल के बेटे की मौत हो गई थी और एक बेटे की पहले मौत हो चुकी है। रोशनलाल के दोनों बेेटे अपंग थे और दोनों की मौत होने के बाद से वह काफी परेशान था। इसके बाद प|ी से मनमुटाव के चलते रोशनलाल मानसिक तौर पर काफी परेशान रहने लगा और आशंका जताई गई है कि राेशनलाल ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।