पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूने मकान का ताला तोड़ा 40 हजार का सामान चोरी

सूने मकान का ताला तोड़ा 40 हजार का सामान चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवनगर में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 40 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। घर से बाहर गए लोग जब वापिस लौटे तो चोरी की घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को दी गई शिकायत में शिव नगर निवासी विनय कुमार ने बताया कि 25 नवंबर को वह अपने पिता को इलाज के लिए बाहर गया था। घर पर पीछे कोई नहीं था। विनय के अनुसार 10 दिसंबर को जब वे वापिस लौटे तो उन्हें घर के ताले टूटे मिले और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ मिला। पुलिस शिकायत में विनय ने बताया कि अज्ञात लोग घर से एलसीडी, डीवीडी प्लेयर, सोने की अंगूठी, 5 हजार की नकदी मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।