पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बराला के अिभनंदन समारोह में 7 पार्षद भाजपा में शामिल

बराला के अिभनंदन समारोह में 7 पार्षद भाजपा में शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद के चेयरमैन वीरेंद्र नारंग को हटाने की मुहिम चला रहे विरोधी खेमे के 7 पार्षद शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के समक्ष पार्टी में शामिल हुए। इस घटनाक्रम के बाद चेयरमैन को हटाने की मुहिम में नया मोड़ गया है। हालांकि विरोधी खेमे के सभी पार्षद अभी भी मुहिम के कामयाब होने की बात कह रहे हैं।

येशामिल हुए

भाजपाप्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के सम्मान समारोह में नगर परिषद वाइस चेयरमैन सुनील बंसल, पार्षद सुरेंद्र मिड्‌ढा, दर्शन नागपाल, सुमनबाला मेहता, जसवंत कांगड़ा पार्षद प्रतिनिधि चंद्र मेहता, डॉ.रमेश ढींगड़ा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह सब भाजपाई हो गए हैं। दर्शन नागपाल इनेलो से जुड़े रहे हैं जबकि अन्य पार्षद पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह के नजदीकी रहे हैं। वहीं पार्षद ज्योति मेहता कार्यक्रम में तो पहुंची, लेकिन भाजपा में शामिल नहीं हुई। इनके अलावा विरोधी खेमे के पार्षदों में मदन बंसल, कुलवंत सवणा, रमेश गिल्होत्रा, ललित गोयल, सुभाष नायक, राजू मुंजाल, गोपाल शर्मा, सुशील जांगड़ा बाकी रह गए हैं। वहीं चेयरमैन को रहने देने के हक में खुद वीरेंद्र नारंग के अलावा बलवंत राय, सुनीता रति,वजीर जाखड़, चंद्रकातां चराईपोत्रा ही रहे हैं। इस तरह से 21 पार्षदों में से 7 भाजपाई हो गए हैं तो कुलवंत सवणा, रमेश गिल्होत्रा, सुशीला जांगड़ा, राजू मुंजाल, गोपाल शर्मा इनेलो से जुड़े हुए हैं। मदन बंसल अब अपने आप को आजाद कहने लगे हैं। उनका कहना है कि चुनाव में उन्होंने इनेलो को समर्थन दिया था, शामिल नहीं हुए थे।

पहलेबात हो चुकी है

कुछपार्षदों की मानें तो उनका कहना है कि नारंग को हटाने के लिए हम हर तरह का प्रयास करने को तैयार हैं। जो पार्षद भाजपा में गए हैं तो उनसे पहले बात हो गई थी कि जो जाना चाहे चला जाए, लेकिन चेयरमैन को हटाने के समय हम एक होंगे।

दैनिक भास्कर ने 9 दिसंबर को समाचार प्रकािशत कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के अभिनंदन समारोह में पार्षदों के भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई थी। पार्षदों ने सुभाष बराला से मुलाकात कर वीरेंद्र नारंग को पद से हटाने को लेकर मदद मांगी थी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सम्मान समारोह में भाजपा में शामिल होते चेयरमैन विरोधी गुट के पार्षद दर्शन नागपाल, पार्षद प्रतिनिधि चंद्र मेहता, डॉ. रमेश ढींगड़ा, पार्षद सुमनबाला मेहता अन्य।

चेयरमैन नारंग