पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्याम महोत्सव में शोभायात्रा निकाली

श्याम महोत्सव में शोभायात्रा निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेनबाजार स्थित श्याम मंदिर के वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शिवनगर स्थित शिव मंदिर से शुरु हुई यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई खाटू श्याम मंदिर में जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम की ध्वजा लिए हुए झूमते हुए जा रहे थे। शिवनगर से शुरु हुई शोभायात्रा भट्टू रोड, लालबत्ती चौक, फव्वारा चौक, थाना रोड, जवाहर चौक मेन बाजार से होती हुई मंदिर में पहुंची।

ध्वजा यात्रा में झूमे श्रद्धालु...

श्री श्याम खाटू मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई ध्वजा यात्रा में झूमते हुए श्रद्धालु।