कई पार्षदों को तलाशनी पड़ेगी नई जगह
नगरपरिषद फतेहाबाद की नई वार्ड बंदी होने के बाद पार्षदों के चुनाव को लेकर समीकरण बदल जाएंगे। कई पार्षदों को अब नई जगह तलाशनी पड़ेगी तो कइयों की इस बार पार्षद का चुनाव लड़ चेयरमैनी लेने की उम्मीद पर पानी फिर गया है। तो कुछेक पार्षद जोकि अगली बार चुनाव जीत कर भाजपा के साथ जुड़ कर सत्ता का स्वाद चखने के सपने संजोए हुए थे, टूट गए हैं।
हजकांनेता को झटका
वहींबात करें पार्षद का चुनाव जीत नप चेयरमैनी का सपना संजोने वाले नेताओं की।
उनमें हजकां नेता जुग लाल टूटेजा को झटका लगा है। वार्ड नंबर 12 से इस समय सुमन बाला मेहता पार्षद हैं। नई वार्ड बंदी में यह 13 नंबर वार्ड हो गया है, लेकिन महिला वर्ग आरक्षित से बाहर नहीं हो पाया। उसकी स्थिति वही रह गई है। चूंकि जुग लाल खुद चुनाव लड़ कर चेयरमैन बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन यह टूट गई। उनकी प|ी पहले इनेलो सरकार के समय में नप चेयरपर्सन रह चुकी हैं।
चेयरमैन का वार्ड बदला
नगर परिषद चेयरमैन वीरेंद्र नारंग को भी अगले साल होने वाले नप चुनाव में नया वार्ड देखना पड़ेगा, चूंकि वार्ड नंबर 10 जोकि अब 21 हो गया है, वह महिला वर्ग के आरक्षित कर दिया गया है। वार्ड नंबर 13 से वजीर जाखड़ पार्षद हैं। नई वार्ड बंदी के हिसाब से वह अब 15 नंबर वार्ड बन गया जोकि महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में वजीर जाखड़ के सामने दिक्कतें खड़ी हो गई हैं।