पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमारा लक्ष्य व्यवस्था परिवर्तन

हमारा लक्ष्य व्यवस्था परिवर्तन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशप्रदेश में भाजपा को सत्ता मिल गई। इसके बाद शांत होकर बैठ जाएं। अभी तो कई जगह सरकारें बनानी है। सत्ता पाना भाजपा का कोई लक्ष्य नहीं है तो मात्र एक पड़ाव है। पार्टी का असली लक्ष्य व्यवस्था परिवर्तन करना है। भारत को विश्व गुरु बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करना है। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कही। वो रंगोली पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद बराला के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष गुलशन हंस ने स्वागत किया उसके बाद पार्टी के जिला प्रभारी रवि सैनी, लोकसभा प्रभारी जगदीश चौपड़ा पार्टी के अन्तोदय येाजना के प्रदेश संयोजक श्रीनिवास गोयल ने संबोधित किया। अपने संबोधन में बराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जहां आम कार्यकर्ता का भी पूरा मान सम्मान किया जाता है। उदाहरण आपके सामने हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर सामान्य परिवारों में से हैं जिन्हें पार्टी द्वारा इतनी बडी जिम्मेवारी दी है। बराला ने कहा कि मैं भी आप सबके बीच से निकलकर गया एक छोटा कार्यकर्ता हूं जिसे पार्टी द्वारा इतनी बडी जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि ये सब आपके सहयोग से ही पूरा हो पाएगा।

सांप्रदायिकपार्टी बताने वालों को जवाब मिला

संयुक्तराष्ट्र की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा पर बोलते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि विरोधी राजनीतिक दल भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी बताते हैं, लेकिन उक्त कदम के बाद उन्हें भी जवाब मिल गया होगा। हमारा उद्देश्य शुरु से ही यही रहा कि भारत को पुन: विश्व गुरु बनाया जाए जिसके लिए सत्ता तो एक पड़ाव मात्र है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश प्रदेश की जनता को केंद्र प्रदेश सरकार की योजनाओं का पूर्ण रुप से लाभ मिल सके इसके लिए कार्यकर्ताओं की निगरानी कमेटियां बनाई जाएंंगी। ये कमेटियां ध्यान रखेगी कि अधिकारी योजनाओं को सही ढंग से जरूरतमंद तक पहुंचा रहे है या नहीं। योजनाओं में मलाई खाने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मजबूत संगठन जरूरी

अगर प्रदेश की सरकार को मजबूत बनाना है तो उसके लिए पार