पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में 2088 बच्चों ने दी सड़क सुरक्षा परीक्षा

स्कूलों में 2088 बच्चों ने दी सड़क सुरक्षा परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | सड़कपर होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने के लिए जनता को जागरूक करने और बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। शनिवार को जिला के सभी 6 खंडों में स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता करवाई गई। डीएसपी हेडक्वार्टर विजय कक्कड़ ने जिला में चल रही प्रतियोगिताओं परीक्षाओं का निरीक्षण किया और बताया कि स्कूल स्तर में आयोजित हुई तीन स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों की खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला के 583 स्कूलों में लगभग 1 लाख 45 हजार 683 बच्चों ने ये परीक्षाएं दी थी। खंड स्तर पर हो रही प्रतियोगिताओं में 2088 बच्चे प्रतियोगिता में भाग लिया। इन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोहाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टू कलां में ये प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर डा. जोगेंद्र सिंह, एसएचओ गौरव शर्मा, यातायात प्रबंधक बहादुर सिंह, पुलिस पीआरओ विनोद कुमार सहित विभाग के अधिकारी मौजूद थेे।

फतेहाबाद। सड़क सुरक्षा की परीक्षा का अवलोकन करते हुए डीएसपी विजय कक्कड़।