पंचनद स्मारक ट्रस्ट की बैठक कल
फतेहाबाद | अखिलभारतीय पंचनद स्मारक ट्रस्ट की एक विशेष मीटिंग दिनांक १४ दिसंबर को बहादुरगढ़ में होगी। इस मीटिंग में स्वामी धर्मदेव जी महाराज स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए पंचनद स्मारक ट्रस्ट के जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र नारंग ने बताया कि यह मीटिंग सुबह ११ बजे शुरू होगी। सभी ट्रस्टियों सदस्यों से अपील है कि समय पर मीटिंग में पहुंचें।