- Hindi News
- बरसात से ठंडक और धुंध बढ़ने से वाहनों की रफ्तार घटी
बरसात से ठंडक और धुंध बढ़ने से वाहनों की रफ्तार घटी
भास्कर न्यूज | फतेहाबाद/रतिया
शनिवारसुबह से क्षेत्र में हुई बरसात के बाद मौसम में ठंडक अचानक बढ़ गई। सर्द हवाओं के साथ शनिवार का दिन बीता। बाजारों में जहां ठंड के कारण रौनक कम दिखी तो जगह-जगह लोग आग जलाकर बैठे दिखा दिए। दिनभर बादल छाए रहे और धूप ना निकलने के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। वाहन चालकों को दिन में भी हेड लाइटें जलाकर वाहन दौड़ाने पड़े। किसानों के लिए बरसात फायदेमंद बताई जा रही है।
किसानों का कहना है कि बिजाई का समय में हलकी बरसात से गेहूं सरसों की फसलों को फायदा है। कृषि विकास अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि धुंध गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है। इससे गेहूं की पैदावार में बढ़ौतरी होगी। वहीं दूसरी ओर बरसात के बाद अब धुंध छाने के बाद ट्रैफिक विभाग अलर्ट हो गया है। दिनभर ट्रैफिक पुलिस की गाड़ियां हाइवे आसपास की लिंक रोड पर गश्त करते हुए दिखीं। कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिस ने चालकों को धुंध में फोग लाइटों के प्रयोग के बारे में समझाया।
चालकोंको बताए सड़क सुरक्षा के टिप्स
थानाप्रभारी विजेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी ओम प्रकाश अन्य पुलिस कर्मचारियों ने धुंध केे मौसम में दुर्घटना बचाव के बारे बताया। उन्होंने कहा कि धुंध में वाहन धीरे चलाएं। किसी भी वाहन को ओवरटेक करें। गाडिय़ों के डिपर, मुख्य लाइटें बैक लाइटें सही होनी चाहिए और धुंध में धुंध रोधी लाइटें जलाएं ताकि दूर से वाहन का पता चल सके। वाहनों के पीछे रिफलेक्टर अवश्य लगाएं। इससे हादसों से बचाव होगा। दुर्घटना होने पर तुरंत एंबुलेंस पुलिस को सूचना दे ताकि घायलों को बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चालक हेलमेट आदि डालकर चलें। धुंध के बचाव के लिए सड़कों के बीच में रेडियम पट्टी, रिफलेक्टर भी लगे हुए हैं। उसी अनुसार गाड़ी को चलाते हुए नियमों का पालन करें।
शनिवार को क्षेत्र में हुई हल्की बरसात के साथ धुंध का असर भी वातावरण में देखने को मिला।
बरसात के साथ धुंध का भी आगमन...