पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पास आने वाले को मुक्ति देते हैं भगवान: कृष्णम

पास आने वाले को मुक्ति देते हैं भगवान: कृष्णम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवानअपने पास आने वाले बुरे विचारों वाले लोगों को भी सद्गति प्रदान करते हैं। ये बात वृंदावन के कथा व्यास अरविंद कृष्णम ने कही। वो पानी वाली टंकी के पास स्थित डेरा बाबा सतराम भारा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन कर रहे थे। इस दौरान सुभाष खुराना, घनश्याम आनंद मदनलाल मदान ने बतौर विशिष्ट अतिथि पूजा अर्चना की। कथा व्यास ने प्रवचन करते हुए कृष्णम ने कहा कि जिस समय पूतना भगवान को अपना विश पिलाकर मारने के लिए आई तो भगवान ने अपनी दिव्य दृष्टि से उसको पहचान लिया। भगवान ने जानने के बावजूद भी उसको मां का दर्जा देते हुए उसका स्तनपान किया।

स्तनपान के बहाने जब भगवान पूतना के प्राण हरने लगे तो पूतना ने चिल्लाकर कहा कि मुझे छोड़ दो तो भगवान ने कहा कि जो हमारे पास जाता है हम उसे कभी नहीं छोड़ते। कथा व्यास ने कहा कि इसी तरह जब लंका पर चढ़ाई के लिए पुल का निर्माण किया जा रहा था तो वानर सेना भगवान श्रीराम का नाम लिखकर समुद्र में पत्थर फैंक रहे थे तो वो पत्थर तैरते जा रहे थे ओर पुल का निर्माण हो रहा था। भगवान श्रीराम ने भी एक पत्थर फेंका तो वो डूब गया। इस पर भगवान श्रीराम ने हनुमान से पूछा कि ऐसा क्यूं हुआ। हनुमान जी ने कहा कि प्रभु जिन पर आपका नाम लिखा है तो वो आपके करीब हो गए और जिसे आपने अपने आपसे दूर कर दिया तो वो डूब गया। कथा व्यास ने कहा कि हमें भक्ति करनी चाहिए।

कृष्णम

धािर्मक कार्यक्रम

डेरा बाबा सतराम भारा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित श्रद्धालु।