वरिष्ठ नागरिक परिषद की बैठक 14 को
वरिष्ठनागरिक परिषद फतेहाबाद की मासिक बैठक बाल भवन फतेहाबाद में 14 दिसंबर 2014 को रविवार हो सायं 4 बजे होगी।
परिषद के सचिव मदन गोपाल नारंग ने बताया कि इस बैठक में पिछली कार्यकारिणी को विदाई दी जाएगी और धन्यवाद प्रस्ताव पास किया जाएगा एवं नए चुने हुए पदाधिकारियों का परिचय करवाया जाएगा और नवनिर्वाचित प्रधान पूर्ण चंद शर्मा द्वारा कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्यों की घोषणा की जाएगी।