डीटीसी ने किया रोडवेज डिपो का निरीक्षण
फतेहाबाद | चंडीगढ़मुख्यालय से आए डीटीसी ओपी बिश्नोई ने फतेहाबाद रोडवेज डिपो का निरीक्षण किया। इस मौके पर रोडवेज जीएम आरएस पूनिया उपस्थित रहे। निरीक्षण करने पहुंचे डीटीसी बिश्नोई ने डिपो की कार्यप्रणाली में सुधार करवाने और साफ-सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ब्रांचों में अलग-अलग हाजिरी रजिस्टर ना लगाकर कैटेगरी वाइज एकत्रित रजिस्टर लगा जाएं और रोजाना उन रजिस्टरों की जांच अधिकारी करें। इसके अलावा डिपो में लंबे समय से खड़ी बसों की सूचना, डिपो से बाहर रात्रि ठहराव करने वाली बसों की सूचना, डिपो में नियुक्त चालकों, परिचालकों की सूचना, ड्यूटी दे रहे चालकों परिचालकों की सूचना में सुधार करने के निर्देश डीटीसी ने निरीक्षण के दौरान दिए।