- Hindi News
- लोगों को वाेट के प्रति जागरूक करने को लेकर कराई प्रतियोगिताएं
लोगों को वाेट के प्रति जागरूक करने को लेकर कराई प्रतियोगिताएं
फोटोयुक्तमतदाता सूची तैयार करने के लिए नये वोट बनवाने का कार्य शुरू किया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एनके सोंलकी के दिशा निर्देशानुसार इसके लिए आम लोगों ओर कॉलेज छात्रों को जागरूक करने के लिए एमएम बीएड कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता प्राचार्य जनक मेहता के देखरेख में आयोजित करवाई गई।
इस अवसर पर रंगोली, भाषण, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें 11 कॉलेज के 66 छात्रों ने भाग लिया। इन परीक्षाओं का जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आत्माराम और चुनाव तहसीलदार चंद्रभान ने निरीक्षण किया और छात्रों से संवाद स्थापित किए। गौरतलब है कि जिला में फोटोयुक्त मतदाता सूचि बनाने का अभियान चल रहा है, जिसके तहत एक जनवरी 2015 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों के वोट बनाने का कार्य किया जा रहा है।
16 तक आपत्तियां सुनी जाएंगी
एकदिसंबर को मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन कर दिया गया था और एक दिसंबर से 16 दिसंबर तक दावे आपत्तियां दर्ज की जाएगी। रविवार 14 दिसंबर को विशेष शिविर लगाकर दावे आपत्तियां दर्ज की जाएगी। 15 जनवरी को इन दावे आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को डाटाबेस तैयार करके, 21 जनवरी को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। इस अवसर पर डा. ओपी नागपाल, प्रो. आर के कौशिक, तृप्ता मेहता, सुनीता मेहता, मंजू मेहता, सुरेद्र, चंद्र तलवार, जुगलकिशोर, सुमन बिश्नोई, अरविंद कुमार मौजूद थे।