11 सदस्यीय कमेटी रखेगी नजर: बराला
भाजपाप्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि देश प्रदेश की जनता को केंद्र प्रदेश सरकार की योजनाओं का पूर्ण रूप से लाभ मिल सके इसके लिए कार्यकर्ताओं की निगरानी कमेटियां बनाई जाएंंगी। कमेटियां ध्यान रखेगी कि अधिकारी योजनाओं को सही ढंग से जरूरतमंद तक पहुंचा रहे है या नहीं। योजनाओं में मलाई खाने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। नजर रखी जाएगी कि कहीं कोई बिल्ली दूध की मलाई तो नहीं खा रही। बराला शनिवार रात भाजपा नेता डॉ. वीरेंद्र सिवाच के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की सरकार को मजबूत बनाना है तो उसके लिए पार्टी का संगठनात्मक ढांचा भी मजबूत होना जरुरी होता है।