- Hindi News
- आरएसएस के कार्यकर्ताओं का शहर में पथ संचलन
आरएसएस के कार्यकर्ताओं का शहर में पथ संचलन
राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ के हिसार विभाग के स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। संचलन में हिसार विभाग के 15 से 40 वर्ष आयु के 206 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। बेंड की धुन पर एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर संचलन राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बतरा धर्मशाला से शुरु हुआ संचलन बस स्टैंड, लालबत्ती चौक, बीघड़ चौक, पुराने बस स्टैंड, भूना मोड, लघु सचिवालय के पास से होता हुआ हुडा सेक्टर स्थित पार्क में जाकर समाप्त हुआ।
इस अवसर पर स्वयंसेवक एक दूसरे के साथ कदम मिलाकर चल रहे थे। संचलन समापन के बाद महाराजा अग्रसैन पब्लिक स्कूल में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उतर क्षेत्र कार्यवाह सीताराम व्यास ने कहा कि संचलन अनुशासन, एकसाथ मिलकर चलना और समरसता सिखाता है। इसके कारण स्वयंसेवक सीखता है कि किस तरह दूसरों को साथ लेकर चलना चाहिए तथा समान रुप से आगे बढ़ना चाहिए। व्यास ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य यही है कि इसके माध्यम से देश का युवा अनुशासित सिपाही बने तथा समाजहित देशहित के कार्य करे। संघ के विभाग कार्यवाह बीएल गोदारा ने बताया कि संचलन में केवल उन्हीं स्वयंसेवकों ने भाग लिया जिनके कदम एक दूसरे के साथ मिलते थे इसके लिए शनिवार को अभ्यास भी किया गया। इस अवसर पर प्रांत संघ चालक मेजर करतार सिंह, विभाग प्रचारक डॉ. सुरेंद्रपाल सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।
कदम कदम मिलाए जा...
पथ संचलन में भाग लेते स्वयंसेवक।