पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु वही जो सदमार्ग पर चलाए: श्रीराम बावा

गुरु वही जो सदमार्ग पर चलाए: श्रीराम बावा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सच्चागुरु वही जो अपने शिष्यों को सद्मार्ग पर चलाकर उन्हें अच्छा समाजसेवक बनाता है। ये बात पानी वाली टंकी डेरा बाबा सतराम भारा के गद्दीनशीन श्रीराम बावा ने कही। वो डेरे में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के ठहराव अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन कर रहे थे। इससे पूर्व पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी,डॉ. भारती चौहान, देसराज मुटरेजा, संदीप आहूजा राकेश आहूजा ने बतौर विशिष्ट अतिथि पूजा अर्चना की। प्रवचन करते हुए श्रीराम बावा ने कहा कि गुरु का कार्य है कि कच्ची माटी के रुप में आए शिष्य को सही रुप देकर उसे इस काबिल बनाए कि वो समाज सेवा देश सेवा के कार्य करें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को आयोजन की बधाई भी दी। कथा व्यास अरविंद कृष्णम ने कहा कि कथा का कभी भी समापन नहींं होता ठहराव होता है जिस तरह परमात्मा का अंत नही पा सकते उसी तरह परमात्मा की कथा का भी अंत नहीं होता। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आह्वान करते हुए कहा कि कथा को अपने जीवन में उतारें ताकि एक सप्ताह तक कथास्थल पर आकर कथा सुनने का फल मिल सके। कथा व्यास ने कहा कि जीवन यूं ही बीत जाता है इसलिए प्रभु चर्चा जहां भी हो वहां पर जाकर अपने जीवन को सार्थक बनाएं।

इस अवसर पर सुभाष कुक्कड़, जगदीश रहेजा, सुनील गंभीर, सुरेश सरदाना, कृष्ण मदान, रमेश तनेजा, सुभाष खुराना, नंदलाल तेहरिया, जोगेंद्र मदान अनिल सरदाना, सुदामा, अशोक मिस्त्री, प्रबंधक समिति के प्रधान घनश्याम मदान, रामचंद्र मदान, रामशरण आहूजा, सुभाष गांधी, अमरलाल मदान, लेखराज नारंग, राजकुमार मदान, नरेश मदान अनिल मदान आदि उपस्थित थे।

धािर्मक कार्यक्रम

श्रीराम बावा

डेरा बाबा सतराम भारा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित श्रद्धालु।