पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोहाना और रतिया में ओले पड़े तापमान और गिरने के आसार

टोहाना और रतिया में ओले पड़े तापमान और गिरने के आसार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेदो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात आस-पास एरिया में ओले गिरने से सर्दी बढ़ गई है। दो दिन में 5 से 10 डिग्री तापमान में गिरावट आई है। दो दिन से सूरज दिखाई नहीं दिए है। कुछेक मिनटों के लिए आसमान छटने पर धूप निकली, लेकिन ज्यादा समय तक नहीं रही। शनिवार रात को टाेहाना में बरसात के साथ आेले पड़े। जिससे मौसम और भी ठंडा हो गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले दिनों में तापमान और गिरेगा। रविवार के तापमान की तुलना में 2 से 3 डिग्री तापमान गिरने की संभावना है।

न्यूनतमतापमान 7 डिग्री तक जाएगा

मौसमविभाग के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक चला जाएगा। इस तरह से अगले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके चलते दिन का तापमान कम रहेगा, लेकिन शनिवार रविवार की तुलना में दिन का तापमान बढ़ेगा। उसके बाद चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आती रहेगी।

बीती रात करीब ढाई बजे बरसात के दौरान एक घर के आंगन में जमा ओले।

क्षेत्र के कई गांवों में रविवार अलसुबह ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि के साथ ही तेज बरसात हुई, इससे जहां क्षेत्र में ठंड की मार बढ गई, वहीं शहर की सड़कें गलियां जलमग्र हो गई। शहर में जगह-जगह पर बरसात के कारण जलभराव हो गया, जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के गांव नागपुर, खुंबर, खुनन, हड़ोली, बीराबदी, मढ, गंदा, अलीका, लाली, लालवास, रत्ताखेड़ा, जल्लोपुर, खोखर ढाणी, हमजापुर सहित कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक बढ गई।

रतिया क्षेत्र में ओलावृष्टि

टोहाना। बीतीरात करीब ढाई बजे एकाएक आई बरसात के साथ शहर में ओले भी बरसे। जिससे क्षेत्र में सर्दी बढ़ गई। करीब दस मिनट बरसे ओलों से लोगों के घरों में ओलों की सफेद परत सी बन गई। शशी भूषण, कुलदीप सिंगला, विजय कुमार ने बताया कि यदि दिन का समय होता तो वे ओलों का आनंद अवश्य लेते लेकिन रात का समय होने के कारण रजाई से निकलकर ओलों से खेलना सेहत के लिए खराब हो सकता था। इसलिए उससे तो बचाव किया लेकिन बरसे ओलों से उनके घरों में काफी मात्रा में ओले एकत्रित हो गए जिन्हें देखकर बड़ी प्रसन्नता हुई कि चलो देर से सही सर्दी शुरू तो हुई। रात को हुई बरसात से शहर के निचले क्षेत्रों में पानी का भराव हो गया। जिससे राहगीरों को परेशानी उठान