- Hindi News
- रहेजा को दलित साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित
रहेजा को दलित साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित
फतेहाबाद | समाजसेवीबिजली निगम में कार्यरत गुलशन रहेजा को भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा उनको समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया। अकादमी द्वारा 13 दिसंबर शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में गुलशन रहेजा को महात्मा ज्योतिबा फुले फैलोशिप अवार्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। रहेजा को उनके समाजसेवा कार्यों के लिए अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहनपाल सुमनाक्षर ने प्रमाण पत्र भी दिया।
गुलशन रहेजा को सम्मानित करते डॉ. सोहनपाल सुमनाक्षर।