पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवखान मोहम्मद के पास ट्रैक्टर ट्राली अचानक खेतों की ओर जा घुसी। जिसकी चपेट में आने से खेतों से रही एक महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव खान मोहम्मद में नहर के पास कुछ महिलाएं खेतों से काम करके घर लौट रही थी। महिला के पास घास की पोटलियां थी। महिलाएं अभी खेतों से सड़क किनारे पहुंची ही थी तभी सड़क पर रही ट्रैक्टर ट्राली अचानक खेतों में घुसी। रफ्तार तेज होने के चलते ट्रैक्टर ट्राली एक महिला के ऊपर चढ़ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। साथ रही महिलाओं ने शोर मचाया तो चालक भाग गया। महिला की पहचान खान मोहम्मद निवासी राज बाला प|ी धर्मपाल के रूप में हुई है। आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से महिला को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का पति मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे भी हैं।