- Hindi News
- \"होलिया मेंे उड़े रे गुलाल, श्याम तेरे मंदिर में\' पर झूमे श्याम भक्त
\"होलिया मेंे उड़े रे गुलाल, श्याम तेरे मंदिर में\' पर झूमे श्याम भक्त
श्रीश्याममंदिर के वार्षिक महोत्सव पर रविवार को राम सेवा समिति धर्मशाला में श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वर्गीय छज्जूराम गर्ग के परिजनों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय युवा संत राज दास कैमरी वाले के सानिध्य में आयोजित इस भव्य संकीर्तन में देर रात तक रसिक भजनों पर झूमते रहे। संकीर्तन में अनिल शर्मा ने भजन \\\'जय गणनायक मां पार्वती के दुलारे, शिव शंकर के प्यारे से भगवान गणेश जी की महिमा प्रस्तुत की।
भजन \\\'श्याम तेरी बंसी, पागल कर जाती है से पंडाल में बैठे श्याम भक्त नाचने लगे। पूरा वातावरण श्याममय हो गया। यहां पर हर कोई श्याम रस में मदहोश था। बेबी मोना ने \\\'होलिया रे उड़े गुलाल, श्याम तेरे मंदिर में गाकर श्याम भक्तों का आनंदित किया। आदित्य झांकी ग्रुप ने विशेष अनुपम झांकियां प्रस्तुत की जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया थे। अध्यक्षता समाज सेवी देवीदयाल तायल ने की, जबकि अनाज मंडी के प्रधान प्रेम मित्तल, समाज सेवी दलीप कथूरिया समिति के प्रधान धर्मपाल बुढलाडिया विषिष्ठ अतिथि थे। कलकत्ता से आए श्याम भक्त शिरोमणि नंदकिशोर शर्मा उर्फ नंदू भैया ने गुणगान किया। अलीगढ़ से विमल दीक्षित अनिल-रजनीश शर्मा ने श्याम बाबा की ऐसी स्तुति की कि पूरा बाजार श्याममय हो गया। इस मौके पर श्याम मंडल के प्रधान डा.सुभाष शर्मा, भीम असीजा, सुरेन्द्र असीजा, राजेश निझारा, प्रवीन कुमार, ओमप्रकाश, सुनील कुमार, गोपाल गोयल, मोना जैन, भावना असीजा, उमा बंसल, शालू गोयल, प्रीति कुक्कड़, शीना गुप्ता, मुकेश गर्ग, सुरेंद्र सिंगला, सुरेंद्र मित्तल, पुरुषोत्तम जिंदल सचिन कुमार, शिव कुमार सर्राफ, पूर्व एसडीएम अशोक वरिष्ठ मौजूद थे। मंच संचालन एडवोकेट सुशील बंसल ने किया।
श्याम खाटू मंदिर के वार्षिकोत्सव में भजनों पर मस्ती में झूमते श्रद्धालु।
श्याम खाटू मंदिर के वार्षिकोत्सव में भजन प्रस्तुत करते हुए संत राजदास जी महाराज।