धरने पर बैठे किसानों के दो मोबाइल चोरी
फतेहाबाद | लघुसचिवालय के सामने हुडा से इनहांसमेंट विवाद को लेकर धरने पर बैठे दो किसानों के मोबाइल चोरी हो गए हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। किसान सुभाष पवन कुमार ने बताया कि हम लोग धरने के दौरान रात को वहीं पर सोते हैं। शनिवार रात को हम लोग सोए हुए थे। सुबह नींद खुली तो हमारे दो मोबाइल गायब मिले। आस-पास कहीं भी मोबाइल दिखाई नहीं दिए। बाद में पुलिस को सूचना दे दी।