पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटपाथ के एक छोटे टुकड़े का नहीं हो रहा निर्माण, बिगड़ रही सफाई व्यवस्था

फुटपाथ के एक छोटे टुकड़े का नहीं हो रहा निर्माण, बिगड़ रही सफाई व्यवस्था

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडलटाउन में सीनियर मॉडल स्कूल के सामने कुछेक फुट दूरी के फुटपाथ का निर्माण ना होने से यहां सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। आसपास के निवासी लक्ष्मण गोस्वामी, गुरदयाल सिह, देसराज, सुनील, सुरेश, पवन, रॉकी आदि ने बताया कि पूरे मॉडल टाउन के फुटपाथ बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि बार-बार हुडा को शिकायत देने के बावजूद भी फुटपाथ के छोटे से टुकड़े का निर्माण नहीं हो रहा।

उक्त लोगों ने बताया कि फुटपाथ का निर्माण नहीं होने से यहां लोग कूडा-कर्कट डालते हैं। कूड़ा डालने के कारण यहां पर आवारा पशुआें का भी जमावड़ा रहता है। उन्होंने बताया कि मॉडल टाउन में सफाई व्यवस्था कायम है लेकिन हुडा की लापरवाही की वजह से उक्त जगह पर गंदगी एकत्रित होने से सफाई व्यवस्था यहां बिगड़ी हुई है। उक्त लोगों ने बताया कि हुडा को पिछले कई महीनों से लगातार शिकायतें दी गईं लेकिन हर बार अिधकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। लोगों ने मांग की है िक अिधकारी समस्या पर ध्यान दें अौर फुटपाथ का निर्माण कार्य पूरा करवाएं ताकि लोगों को असुविधा ना हो।

मॉडल टाउन सीनियर मॉडल स्कूल के सामने वाले क्षेत्र में हुडा विभाग द्वारा खाली छोडी गई वो जगह जहां फुटपॉथ नहीं बनाया गया। जगह दिखाते हुए स्थानीय निवासी लक्ष्मी गोस्वामी, सुनील कुमार, सतपाल, बालकृष्ण, पवन अन्य।