- Hindi News
- दूसरे चरण के स्पीड ट्रायल में 664 खिलाड़ियों ने लिया भाग
दूसरे चरण के स्पीड ट्रायल में 664 खिलाड़ियों ने लिया भाग
भोडियाखेड़ाखेल स्टेडियम में स्पीड ट्रायल के दूसरे चरण में मंगलवार को फतेहाबाद ब्लॉक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फतेहाबाद ब्लॉक के कुल 667 खिलाड़ियों अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे। इनमें 184 लड़कियां और 483 लड़के शामिल थे। ट्रायल के दौरान 30 मीटर फ्लाइंग रेस, फारवर्ड बैंड, मेडिसिन बॉल, 6 गुणा 10 मीटर शटल रेस, 800 मीटर रेस और स्टैंडिंग जंप में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला खेल अधिकारी जगजीत सिंह मलिक अन्य कोचों की देखरेख में ट्रायल शुरू हुए। ट्रायल में भाग ले रहे प्रत्येक खिलाड़ी का जोश देखते ही बना और हर खिलाड़ी ने बेहतर से बेहतर प्रदर्शन दिया। जिला खेल अधिकारी मलिक ने बताया कि 11 12 फरवरी को भूना ब्लॉक के खिलाड़ियों के ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर गोरखपुर में लिए जाएंगे और 13 फरवरी को टोहाना जाखल ब्लॉकों के खिलाड़यों के ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर समैण में लिए जाएंगे।
भोडियाखेड़ा स्टेडियम में स्पेट के ट्रायल के दौरान स्टेडिंग जंप में भाग लेता प्रतिभागी।
फतेहाबाद। स्पेट के ट्रायल के दौरान 30 मीटर फ्लाईंग रेस में भाग लेता प्रतिभागी।