पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फायर कर्मचारियों का धरना छठे दिन भी जारी

फायर कर्मचारियों का धरना छठे दिन भी जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | मार्केटकमेटी फायर एसोसिएशन का धरना मंगलवार को छठे दिन में प्रवेश कर गया। मंगलवार को धरने में सभी ब्लॉक कर्मचारी एकत्रित हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों को नियमानुसार धारा 25जी के तहत हटाया नहीं जा सकता। हरियाणा सरकार ने नियमों का उल्लंघन कर कर्मचारियों के साथ नाइंसाफी की है जिसकी सभी कर्मचारी निंदा करते हैं। धरने को संबोधित करते हुए कन्वीनर नवदीप कुमार ने कहा कि अगर प्रशासन ने हमें बहाल नहीं किया तो संघर्ष तेज किया जाएगा जिसमें सभी कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। धरने में सर्वकर्मचारी संघ जिला प्रधान बेगराज, बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के राज्य उप्रपधान भूप सिंह, अध्यापक संघ के राज्य कमेटी सदस्य राजपाल मित्ताथल, एआई वर्कर एसोसिएशन जिला प्रधान मदनलाल गुर्जर, सतबीर सिंह सहित अनेक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।