- Hindi News
- हरियाण कर्मचारी महासंघ ने लघु सचिवालय के बाहर दिया धरना
हरियाण कर्मचारी महासंघ ने लघु सचिवालय के बाहर दिया धरना
फतेहाबाद | अपनीमांगों को लागू करवाने के लिए हरियाणा कर्मचारी महासंघ की ओर से मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान फूल कुमार कुंडू ने की जबकि संचालन जिला सह सचिव दलीप किरढ़ान ने किया। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे हरियाणा कर्मचारी महासंघ के मुख्य संगठनकर्ता सुरेंद्र मलिक, मुशीराम कंबोज, अजमेर सिंह, सुभाष चौहान, पवन मैडल ने राज्य सरकार को महासंघ द्वारा सरकार को अपना मांग पत्र सौंपे करीब 45 दिन बीत चुके हैं लेकिन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए जा रहे मजदूर विरोध संशोधनों, बिजली वितरण आपूर्ति कार्य निजी कंपनियों को सौंपने, रोड ट्रांसपोर्ट एवं सेफ्टीबिल 2014, रेलवे रक्षा में एफडीआई को बढ़ावा देने जैसे जन विरोधी फैसलों की कड़ी निंदा की। धरने काे फकीरचंद सैनी, कृष्ण बिश्नोई, बलवंत नोखवाल, संदीप, धर्मपाल टोहाना, मनोज यादव, रणबीर, बहादर सिंह, रोहताश आदि ने भी संबोधित किया।