- Hindi News
- National
- शरारती तत्वों ने रामस्वरूप पकौड़े वाली गली में 6 दुकानों के बिजली तार काटे
शरारती तत्वों ने रामस्वरूप पकौड़े वाली गली में 6 दुकानों के बिजली तार काटे
शहरमें कारों के शीशे तोड़ने की घटना के बाद अब गली में बिजली मीटर के तार काटने की घटना से लोग सहमे हुए हैं। सोमवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने रामस्वरूप पकौड़े वाली गली में छह से ज्यादा दुकानों के बिजली मीटर की तार काट दी।
थाना रोड पर ही स्थित अप्पू नगर इलाके में शरारती तत्वों ने अश्लील शब्द घरों के बाहर दीवारों पर लिख दिए। सुबह दुकानदारों और मकान मालिकों ने उक्त नजारा देखा तो कुछ दिन पहले शहर की गलियों में खड़ी कारों के शीशे तोड़ने की घटना आंखों के सामने गई। रामस्वरूप पकोड़े वाली गली में हिमानी चूड़ी भंडार के संचालक अशोक, हिना चूड़ी भंडार के मुकेश, रिवाज चूड़ी भंडार के धीरज, गणेश चूड़ी भंडार के मोदी ओर पांडेय टी-स्टाल के संचालक बसंत पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह जब दुकान पर आए तो बिजली मीटर की तारें अलग से लटकी हुईं थी। ध्यान से देखा गया तो तार कटी हुई मिलीं।
काटी गई बिजली मीटर की तार।
क्षेत्रों के लोगों ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले शहर में दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। इस तरह रात में शरारती तत्व उत्पात मचाते हुए लोगों की चीजों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं और पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। शहर में पुलिस गश्त बढ़ाकर सुरक्षा कड़ी की जाए।