पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला पार्षद बीबाे और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के रिश्तेदार में झगड़ा

जिला पार्षद बीबाे और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के रिश्तेदार में झगड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापरिषद के वार्ड नंबर-9 से निर्वाचित हुईं बीबो इंदौरा पर वार्ड से ही चुनाव लड़ने वाली उम्मीदवार सरोजबाला के रिश्तेदार ने झगड़े मारपीट का आरोप लगाया है। समाज कल्याण विभाग में जाते हुए दोनों बीच विवाद हुआ। फिलहाल जिला पार्षद बीबो इंदौरा प्रतिद्वंदी उम्मीदवार का रिश्तेदार बलजीत सिंह नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों ने शिकायत पुलिस को दी है।

सिटी थाना एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि देर शाम उनके पास सूचना मिली जिसके बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार जिला परिषद वार्ड नं. 9 से बीबो इंदौरा सरोजबाला उम्मीदवार थीं। बीबो इंदौरा यहां से चुनाव जीतीं। अस्पताल में भर्ती बलजीत सिंह के अनुसार उनके सामने एेसी जानकारियां आईं कि बीबो इंदौरा समाज कल्याण विभाग से गलत ढंग से पेंशन ले रही हैं। साथ ही कई और गड़बड़ियों की जानकारी भी उनके पास है। इसी के संबंध में वह आरटीअाई के आवेदन करने फतेहाबाद लघु सचिवालय पहुंचा था। आरोप है कि समाज कल्याण विभाग में जाते हुए बीबो इंदौरा और उसके कुछ समर्थकों ने उसे धमकाया। झगड़ा करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अस्पताल में भर्ती जिला पार्षद बीबो इंदौरा ने बताया कि वह अनमैरिड हैं और सरकार की अनमैरिड लड़कियों के लिए मिलने वाली पेंशन योजना का लाभ ले रही है। इंदौरा का आरोप है कि बलजीत सिंह की प|ी पहले चुनाव लड़ना चाहती थी लेकिन पढ़ी-लिखी ना होने के कारण उसने अपनी रिश्तेदार को चुनाव लड़वाया। मंगलवार को वह अपनी पेंशन के संबंध में जब समाज कल्याण विभाग के दफ्तर में जा रही थी तो लघु सचिवालय के नीचे पार्किंग में बलजीत सिंह ने अपने कुछ लोगों के साथ उसके साथ झगड़ा करते हुए धक्का-मुक्की की। बलजीत सिंह के मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं जबकि वह खुद अकेली थीं और उसे धमकाया गया।

खबरें और भी हैं...