पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पड़ोसी पर लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज

पड़ोसी पर लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | बीघड़रोड से लापता हुई 3 बच्चों की मां को सिटी पुलिस ने मुंबई से बरामद किया है। हालांकि आरोपित फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया गया है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया जहां बयान दर्ज करवाकर उसको परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दिए बयान में बताया गया है कि आरोपी विक्रम किराए के मकान में उनके साथ ही रहता था। आरोप है कि 20 दिसंबर 2015 को विक्रम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि बाद में 27 दिसंबर को युवक ने उसके पति को रेप की घटना के बारे में बताने की धमकी देकर उसे मुंबई बुलाया। बताया गया है कि दबाव में वह मुंबई चली गई। बाद में पुलिस ने मुंबई से उसे बरामद कर लिया। मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...