पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाहनों, दुकानदारों और रेहड़ियों से बाजारों में बढ़ रहा अतिक्रमण

वाहनों, दुकानदारों और रेहड़ियों से बाजारों में बढ़ रहा अतिक्रमण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहनचालक, दुकानदार तथा रेहड़ी वाले प्रशासन द्वारा लगाई गई पीली पट्टी का जरा भी ध्यान नहीं रख रहे हैं। शहर की बाजारों में अतिक्रमण का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। इससे आम नागरिक राहगीर परेशान हो रहे हैं तथा दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।

राेजानालगता है रेलवे रोड पर जाम

लोगोंकी इस बिगड़ी आदत ढीठपने तथा प्रशासन के लचीले रवैये के कारण आए दिन रेलवे रोड पर जाम लग जाता है। जिससे राहगीरों को केवल इंतजार करना पड़ता है वहीं पैदल चलने वालों को वाहनों के बीच से निकलने में बड़ी कठिनाई होती है। हालात इतने बदतर हो जाते हैं कि करीब साठ फुट चौड़ी सड़क पर दस फुट का रास्ता भी नहीं बचता। जाम में फंसे राहगीर जब बेबस हो जाते हैं।

नवीन भाटिया, कुश भार्गव, अंगद भाटिया, विजय भाटिया, देवेंद्र बांसल पंकज आदि का कहना है कि सड़क के बीचों बीच खड़े किए गए वाहनों पर जब तक प्रशासन सख्ती नहीं बरतेगा तब तक हालात नहीं बदलेंगे।

उनमें से कुछ ने कहा कि जो भी वाहन पीली पट्टी के बाहर खड़ा हो उसकी हवा निकाल कर चालान कर देना चाहिए तथा वाहन को जेसीबी के साथ उठाकर ले जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसा करे। तो कुछ ने कहा कि जो दुकानदार पीली पट्टी के बाहर रखे सामान के बारे में कहा कि प्रशासन को उनका सामान जब्त कर लेना चाहिए।

राहगीरों की परेशान का सबब बन रहे शहर के रेलवे रोड पर सड़क के बीचों बीच खड़े वाहन।

आज से चलाएंगे अभियान

थानाशहर प्रभारी सुरेंद्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि इस बारे में बुधवार से अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा यातायात प्रभारी को निर्देश देंगे कि प्रतिदिन शहर में निरीक्षण किया जाए। यदि कोई वाहन चालक पीली पट्टी का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसका चालान काट दिया जाए।

खबरें और भी हैं...