धांगड़ से 2 भाइयों के लापता होने के मामले में गांव का युवक गिरफ्तार
गांवधांगड़ से 2 नाबालिग भाईयों के घर से लापता होने के मामले में दर्ज किए गए केस में सदर पुलिस ने गांव निवासी 20 वर्षीय सुनील नाम युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया है कि दोनों भाई 15 साल के सोनू 16 साल के भगत सिंह को सुनील ने गायब किया था। 16 दिसंबर 2015 को मामले में बच्चों के पिता रमेश कुमार की शिकायत पर पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 346 के तहत केस दर्ज किया था। तत्कालीन एसएचओ के अनुसार दोनों भाई नौकरी लगने के लिए पंजाब के बठिंडा के लिए आधी रात को घर छोड़कर भाग गए। परिजन जब सुबह उठे तो दोनों बच्चों को लापता देख उनकी तलाश शुरू की। नहीं मिले तो घबराए परिजन पुलिस के पास पहुंचे। छानबीन में जुटी पुलिस ने बुधवार की देर सायं दोनों भाईयों को सिरसा के बस स्टैंड से बरामद कर था। अब जांच में पुलिस ने सोमवार को गांव निवासी सुनील को मामले में गिरफ्तार किया।