पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रतिया जाखल रूट पर शाम को चले बस

रतिया-जाखल रूट पर शाम को चले बस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतियाजाखल खंड के लोग बस की समस्या से परेशान है। लोगों की मांग है कि रतिया-जाखल रूट पर शाम के समय बस सेवा लगाई जाए। शाम के समय बस सेवा होने से कर्मचारियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर कुछ लोगों रोडवेज जीएम को पत्र भी लिखा है। मांग की है कि रतिया से जाखल आने जाने वाली बसों के समय में बदलाव किया जाए।

जाखल-रतिया रूट के गांवों में रहने वाले लोगों ने बताया शाम को उन्होंने बताया कि रोडवेज बसों से पहले इसी रूट पर प्राइवेट बसे चलती थी जोकि शाम पांच छह बजे लास्ट टाइम था लेकिन जबसे सरकारी बसों की सेवा शुरू की गई परेशानी बढ़ गई है। मौजूद समय में चल रही प्राइवेट बसों के आने-जाने का समय शाम साढ़े चार बजे है। इसके बाद कोई बस सेवा नहीं है। जिससे इस रूट के लोगों को गांवों में पहुंचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस बस का समय बदल कर पांच बजे के बाद किया जाए ताकि कर्मचारी वर्ग को इससे खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।

खबरें और भी हैं...