रजत पदक विजेता का किया स्वागत
फतेहाबाद | राजीवगांधी खेल क्रीड़ा अभियान के तहत 2015-16 में राष्ट्रीय स्तर की जूडो प्रतियोगिता 28 से 31 जनवरी 2016 तक पांडिचेरी में हुई, जिसमें जिला फतेहाबाद से हरियाणा की टीम में खिलाड़ी बलजीत कौर ने भाग लेकर रजत पदक हासिल किया। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सूबे सिंह बेनीवाल ने बताया कि वर्ष 2015-16 में राजीव गांधी खेल क्रीड़ा अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर की जूडो प्रतियोगिता 28 से 31 जनवरी 2016 तक पांडिचेरी में संपन्न हुई। जिला फतेहाबाद से बलजीत कौर ने हरियाणा की टीम में भाग लेते हुए राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक हासिल किया। बलजीत कौर की इस सफलता के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सूबे सिंह बेनीवाल और जूडो कोच सीमा छोक्कर ने उसे बधाई दी उसका स्वागत किया। खिलाड़ी बलजीत कौर ने इस पदक का श्रेय अपने परिवार खेल विभाग को दिया।