गीता मंदिर में वार्षिक उत्सव 13 से
फतेहाबाद | श्रीगीता बिहारी सेवा समिति की और से माडल टाउन स्थित गीता मंदिर में 13 फरवरी को वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा यह उत्सव 21 फरवरी तक चलेगा। इसमें स्वामी दिव्यानंद महाराज सत्संग करेंगे। इस दौरान 14 फरवरी को मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। शिविर के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद शादीलाल बतरा होंगे। एसपी ओपी नरवाल एवं सीटीएम सुरेंद्र पाल बतौर वशिष्ठ अतिथि मौजूद रहेंगे। शिविर में डाॅ. अंशुल सहगल, विनोद शर्मा, पंकुश अरोड़ा, रोहित बतरा, सतीश बंसल, नैन्सी चक्रवती, रमेश चक्रवती, वरूण अरोड़ा, आशिमा अरोड़ा, कौशल शर्मा आदि डाॅ. सेवाएं देंगे। इस शिविर में हृदय, शुगर, थायराइड, लीवर, छाती रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, हड्डी, नाक, गला, बाल, स्त्री रोग, दंत रोग विशेषज्ञ आयुर्वेदिक चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।