बड़ोपल से अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार
फतेहाबाद | सदरपुलिस ने गांव बड़ोपल से एक व्यक्ति को अवैध पिस्तोल के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 12 बोर का अवैध पिस्तोल पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गांव बड़ोपल एरिया में पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरा बड़ोपल निवासी हीरालाल को शक के आधार पर जब पुलिस ने रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 12 बोर का अवैध पिस्तोल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।