मामलों के निपटान के लिए प्रिजाइडिंग ऑफिसर और सदस्य लगाए
फतेहाबाद | न्यायिकपरिसर में 13 फरवरी को नेशनल लोक अदालत आयोजित करवाई जाएगी जिसमें बैंक ऋण से संबंधित और अन्य मामलों की सुनवाई की जाएगी तथा सेशन जज एके वर्मा के निर्देशानुसार मामलों के निपटान के लिए प्रिजाइडिंग ऑफिसर मेंबर नियुक्त किए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुनील जिंदल ने बताया कि मामलों के निपटान के लिए जिला एवं सत्र न्यायधीश एके वर्मा के निर्देशानुसार प्री-जाइडिंग मेंबर नियुक्त किए गए है जिसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश शालिनी सिंह नागपाल अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमरजीत सिंह को प्रिजाइडिंग ऑफिसर तथा एडवोकेट मनोज सनेजा राकेश खरबास को सदस्य नियुक्त किया गया है। सीजेएम जिंदल ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश शालिनी सिंह नागपाल की अदालत में सेशन कोर्ट से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी जबकि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमरजीत सिंह की अदालत में मजिस्ट्रेट कोर्ट बैंक संबंधी मामलों की सुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में बैंक संबंधी मामलों जिसमें सेक्शन 138 एनआई एक्ट, रिकवरी (लंबित और प्री-लिटिगेशन मामले) की सुनवाई की जाएगी।