- Hindi News
- जोनल स्कूल खेल प्रतियोगिता 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक
जोनल स्कूल खेल प्रतियोगिता 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक
फतेहाबाद | जिलासहायक खेल अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 2014-15 जोनल स्कूल पुरुष एवं महिला खेल प्रतियोगिता 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें एथलेटिक्स अंडर-14, 17, सर्कल कबड्डी अंडर-17 पुरुष, हैंडबाल अंडर-14, 17 महिला एवं पुरुष, कबड्डी अंडर-14 महिला एवं पुरुष, खो-खो अंडर-17 महिला एवं पुरुष वॉलीबाल अंडर-17 महिला एवं पुरुष आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय खेल 26 सितंबर से 28 सितंबर तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी। खेल कैलेंडर 2014-15 की जानकारी के लिए खेल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।