- Hindi News
- ढाणी सांचला में पानी लगाता किसान सर्पदंश से गंभीर
ढाणी सांचला में पानी लगाता किसान सर्पदंश से गंभीर
फतेहाबाद | गांवढाणी सांचला में रविवार रात को खेत में सिंचाई करते हुए सर्पदंश से एक किसान गंभीर हो गया। उसे तुरंत फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उपचाराधीन ढाणी सांचला निवासी मोहन के परिजनों ने बताया कि रात को वह खेत में सिंचाई के लिए गया था। खेत में पानी लगाते हुए मोहन को सांप ने डस लिया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। मोहन ने जब घटना के बारे में परिजनों को बताया तो परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में किसान की हालत ठीक बताई गई है।